फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nilanchal reached 12 hours late, passengers upset

Amethi News: 12 घंटे देरी से पहुंची नीलांचल, यात्री हुए परेशान

Sun, 28 Jan 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nilanchal reached 12 hours late, passengers upset
अमेठी सिटी। कोहरे के कारण पुरी-नईदिल्ली 12 घंटे और लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल दो घंटे देरी से पहुंची। ठंड के बीच यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पूर्व घोषित अप व डाउन जनता, संगम से यात्रा करने वाले माघ मेले के दर्शनार्थियों को हो रही है।
विज्ञापन


शनिवार को अप व डाउन जनता एक्सप्रेस तथा डाउन योगनगरी एक्सप्रेस व आगरा-कोलकता एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। पुरी से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 12 घंटे सर्वाधिक विलंब से संचालित हुई। नीलांचल एक्सप्रेस गौरीगंज के निर्धारित समय 10:39 के बजाए शाम को 9:10 बजे तक पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। स्टेशन पर पहुंचे सर्वादीन रामसुमिरन, विमला देवी व कन्हैयालाल ने बताया कि ट्रेन पकड़ने के लिए 10 बजे स्टेशन पर आ गए। ट्रेन 12 घंटे लेट है।अब न तो घर लौट पा रहे हैं और न ही समय से दिल्ली से पहुंच पाएंगे। ठंड में स्टेशन पर ही ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल डेढ़ से दो घंटे देर से संचालित हुई । भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़-पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली-वाराणसी गरीब रथ एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस 30 मिनट तथा हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेन भी विलंब से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे से ट्रेनों का परिचालन विलंब से हो रहा है। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए समय-समय पर अपडेट यात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed