फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   New dialysis machine installed, patients will get relief

Amethi News: नई डायलिसिस मशीन लगी, मरीजों को मिलेगी राहत

Sat, 16 Nov 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
New dialysis machine installed, patients will get relief
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में आई नई डायलिसिस मशीन का इंस्टॉलेशन हो गया है। अब विभाग में किसी डायलिसिस मशीन में खराबी आने के बाद मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। तत्काल मरीजों की बगैर वेटिंग के डायलिसिस हो सकेगी।
विज्ञापन



गौरीगंज के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल के डायलिसिस विभाग में कुल छह मशीनें थीं, जिसमें पांच मशीनें सामान्य मरीजों के लिए हैं। जबकि एक मशीन से एचआईवी पाॅजिटिव मरीजों की डायलिसिस की जाती है। सभी मशीनों के संचालन व डायलिसिस के लिए स्टाफ पर्याप्त है। यहां प्रभारी के अलावा चार टेक्नीशियन व एक स्टाफ नर्स है। अवकाश को छोड़कर इन सभी मशीनों पर प्रतिदिन करीब 18 मरीजों की डायलिसिस होती है। औसतन प्रतिमाह करीब 480 से अधिक मरीजों की डायलिसिस होती है।
विज्ञापन



ऐसे में सामान्य मरीजों के लिए मशीन में खराबी आने के बाद करीब तीन से अधिक मरीजों की वेटिंग हो जाती थी। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को समस्या होती थी। विभाग की ओर से नई डायलिसिस मशीन मंगाई गई, जिसका जिला अस्पताल पहुंचकर कंपनी के इंजीनियरों ने इंस्टालेशन कर दिया। डायलिसिस प्रभारी अंकित शुक्ल ने बताया कि डायलिसिस के लिए मरीजों को पहले से ही डेट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में किसी मशीन में खराबी आने के बाद मरीजों की वेटिंग हो जाती है। नई मशीन इंस्टॉल होने के बाद मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा, उन्हें और सुविधा मिल गई है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि नई डायलिसिस मशीन का विभाग में इंस्टॉलेशन करा दिया गया है। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed