फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   New delivery centers launched in 28 villages including Kotwa

Amethi News: कोटवा सहित 28 गांवों में नवीन प्रसव केंद्र का शुभारंभ

Wed, 28 Aug 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
New delivery centers launched in 28 villages including Kotwa
फीताकाट कर नवीन प्रसव केंद्र का शुभारंभ करते राज्यमंत्री
इन्हौना (अमेठी)। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नवीन प्रसव केंद्र का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि गांव में लोगों को सुरक्षित प्रसव, शिशु देखभाल, टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधा गांव में मिलेगी। मंगलवार को सिंहपुर ब्लॉक के कोटवा गांव सहित 28 गांवों में इस केंद्र का शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री ने कहा उपकेंद्र संचालित होने के बाद अब लोगों को गांव में सुरक्षित प्रसव, शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन, बीमारियों का उपचार सहित अन्य स्वास्थ्य सेवा मिलेगी।
विज्ञापन

इन गांवों में शुरू हुए केंद्र
सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने बताया कि जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रों पर 28 नवीन प्रसव केंद्रों का संचालन प्रारंभ किया गया है। विकासखंड अमेठी में दरखा, कटरा फूल कुंवर तथा गोसाईगंज, विकासखंड भादर में भोजपुर, लहना, विकासखंड भेंटुआ में पीएचसी भेंटुआ, संग्रामपुर में बड़गांव, ढेंगहा, धौरहरा, चंदेरिया, मुसाफिरखाना में दादरा, कंजास, करपिया, नेवादा, विकासखंड शुकुल बाजार में दारानगर, विकासखंड गौरीगंज में भटगवां, विकासखंड शाहगढ़ में चंदौकी, अफुईया, जुड़ियापुर, विकासखंड तिलोई में अहुरी, राजामऊ, ठोकरपुर, विकासखंड सिंहपुर में कोटवा, विकासखंड बहादुरपुर में बहादुरपुर, मोहना, पीढ़ी, सरायमहेशा तथा तेंदुआ में नवीन प्रसव केंद्र संचालित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed