फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   New cow shelters will be built in Dehra and Kohra villages

Amethi News: डेहरा और कोहरा गांव में बनेंगे नए गोआश्रय स्थल

Mon, 31 Jul 2023 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
New cow shelters will be built in Dehra and Kohra villages
अमेठी। स्थानीय ब्लाॅक में छुट्टा मवेशियों को संरक्षित कराए जाने को लेकर डेहरा और कोहरा गांव में नए गो आश्रय स्थल का निर्माण होगा। राजस्व विभाग की ओर से भूमि चिह्नित करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसांवा, भगनपुर, गडेरी, नैनहा बरतली, महमदपुर, त्रिलोकपुर, अगहर और नुवावा में गोआश्रय स्थल संचालित हैं। जिसमें करीब एक हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। सबसे अधिक नैनहा बरतली के सरैया दुबान में संचालित वृहद गोआश्रय स्थल में 433 गोवंश संरक्षित हैं। यहां पर एक अन्य शेड का भी निर्माण चल रहा है। संचालित आश्रय स्थलों में गोवंश को संरक्षित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा ने गोवंशों को संरक्षित करने के लिए स्थानीय ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कोहरा और डेहरा में नए गोवंश आश्रय स्थल निर्माण कराए जाने के संबंध में भूमि उपलब्ध कराए जाने को लेकर तहसील प्रशासन को पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने एसडीएम से दोनों ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया है। संबंधित गांव में हल्का लेखपालों द्वारा भूमि चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि भूमि उपलब्ध होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed