{"_id":"67e3030625d56d126607f97a","slug":"neither-trains-nor-buses-were-available-passengers-kept-wandering-amethi-news-c-96-1-ame1002-137122-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रेनें मिलीं न बसें, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रेनें मिलीं न बसें, भटकते रहे यात्री
Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रेलवे के मेगा ब्लॉक से लखनऊ-प्रतापगढ़ रूट के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को रूट की 10 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलीं। प्रयागराज व लखनऊ के लिए नियमित रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। लोगों को निजी वाहनों से गंतव्य के लिए जाना पड़ा।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर मां बेल्हा देवी जंक्शन प्रतापगढ़ से जंघई के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा करने लिए रेलवे की ओर से मेगा ब्लॉक स्वीकृत किया गया है। ब्लॉक के कारण यात्रियों को पूरे दिन परेशान होना पड़ा। लखनऊ से प्रयागराज संगम के बीच इकलौती पैसेंजर ट्रेन से प्रति दिन रूट के छोटे स्टेशनों सहित प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली और लखनऊ के करीब पांच सौ लोग यात्रा करते हैं।
मंगलवार को फुरसतगंज, जायस, बनी, कासिमपुर, गौरीगंज, ताला खजुरी, अमेठी, मिश्रौली और सहजीपुर हाल्ट पहुंचे यात्रियों को ट्रेन के परिवर्तित मार्ग से संचालित होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
इस पर वह सड़क मार्ग से रवाना हुए। इसके अतिरिक्त लखनऊ व रायबरेली से गौरीगंज और अमेठी के अलग-अलग कार्यालय में ड्यूटी करने वाले यात्रियों को लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी के सुल्तानपुर होते हुए संचालित होने से परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं, अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक उद्योग नगरी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित हुईं। ऐसे में सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक रूट पर ट्रेनों का संचालन नहीं होने व लखनऊ, प्रयागराज संगम के लिए सीधे रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने से लोगों को निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ी।
इसके अतिरिक्त वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार ट्रेनें निरस्त हैं या परिवर्तित मार्ग से संचालित हो रही हैं। बृहस्पतिवार से ट्रेनों का परिचालन नियमित होगा।