{"_id":"691b72e415eb455b9f03c037","slug":"nazmeen-tops-in-general-knowledge-and-speech-amethi-news-c-96-1-ame1002-152538-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सामान्य ज्ञान व भाषण में नाजमीन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सामान्य ज्ञान व भाषण में नाजमीन अव्वल
Tue, 18 Nov 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। सं
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत सोमवार को राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग में शैक्षिक गोष्ठी संग प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, भाषण कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति की समझ बढ़ाना था। गोष्ठी में विद्यार्थियों ने सवालों के माध्यम से अध्ययन सामग्री के साथ व्यावहारिक विषयों पर भी जानकारी प्राप्त की।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नाजमीन प्रथम स्थान पर रहीं। प्रिया द्वितीय और सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में सीमा को पहला स्थान मिला। नंदनी दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में नाजमीन ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुनैना द्वितीय और अलफिशा तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने तैयारी के साथ भागीदारी की।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता और ज्ञान के विस्तार के लिए सहायक हैं। शिक्षक धनंजय यादव, दिनेश कुमार यादव और प्रवीण सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी सामान्य ज्ञान, अभ्यास पद्धति और समय प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, अध्ययन अभिरुचि और विश्लेषण क्षमता बढ़ाने का माध्यम बनती हैं।