फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   nandi bjp leader minister

पहले लगती थी सरकारी नौकरियों की बोली : नंदी

Mon, 08 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
nandi bjp leader minister
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे कैबिनेट मंंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने पूर्व में प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहीं बसपा व सपा सरकारों पर जमकर हमला बोला। नंदी ने कहा कि इन दोनों दलों की सरकारों में सरकारी नौकरियों की बोली लगती थी। जाति के हिसाब से रेट तय होते थे। सरकारी नौकरी के लिए पांच से 15 लाख रुपये चुकाने पड़ते थे। गौरीगंज के चौक बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने कहा कि योगी सरकार ने अपराध पर लगाम लगाने का काम किया है। कहा कि सपा की सरकार आती थी तो दलित बस्ती में काम बंद हो जाता था। बसपा की सरकार आती थी तो यादवों की बस्ती में काम नहीं होता था। लेकिन भाजपा की सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति के तहत काम किया। नंदी ने आरोप लगाया कि बसपा की सरकार में अनुसूचित जाति के लिए पांच लाख तो पिछड़ा वर्ग के लिए 10 लाख रुपये और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 15 लाख रुपये लेकर नौकरियां बांटी गईं। यही स्थिति सपा की सरकार में रही। सपा सरकार में पिछड़ा वर्ग से पांच लाख, अनुसूचित जाति से 10 व सामान्य वर्ग के बेरोजगार युवाओं से 15 लाख रुपये लिए गए। कार्यक्रम को गौरीगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी रश्मि सिंह व सतीश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके पहले नंदी ने जायस में भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। जायस में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गौरीगंज के बाद नंदी मुसाफिरखाना गए और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


भाजपा ने दी पांच लाख युवाओं को नौकरी
नंदी ने कहा कि हमारी सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी दी है। कोई यह नहीं कह सकता कि उसे सरकारी नौकरी के लिए किसी को रुपये देने पड़े। उपस्थित लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नंदी ने कहा कि पहले चरण में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। निकाय चुनाव के साथ 2024 के चुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी।
विज्ञापन



नंदी ने अपराधियों को बताया कुत्ता
गौरीगंज में सभा को संबोधित करने के दौरान नंदी ने अपराधियों को कुत्ता बताया। कहा कि अपराधी कुत्ता होता है। यदि आप उससे डरते हैं तो वह आपको दौड़ाता है। लेकिन आप पलटकर डांट देते हैं तो वह डरकर भाग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed