फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Musafirkhana tehsil complex filled with water due to rain

Amethi News: बारिश से मुसाफिरखाना तहसील परिसर में भरा पानी

Tue, 02 Jul 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Musafirkhana tehsil complex filled with water due to rain
मुसाफिरखाना तहसील परिसर में बरसात के बाद जमा पानी।  -संवाद
अमेठी सिटी। जिले में सोमवार को कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई जबकि कहीं-कहीं छिटपुट से संतोष करना पड़ा। जगदीशपुर, जामो, मुसाफिरखाना व गौरीगंज में भारी बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। मुसाफिरखाना तहसील परिसर में लबालब पानी भर गया। बारिश से खेती-किसानी के काम में तेजी आ गई है। किसान जुताई-बुवाई में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले सक्रिय हुआ मानसून सोमवार को भी लय में रहा। रविवार रात अमेठी के आसपास बारिश हुई थी। सोमवार को दिन में जगदीशपुर, जामो और मुसाफिरखाना के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। आधे घंटे से 40 मिनट तक हुई तेज बारिश से सार्वजनिक स्थलों पर पानी भर गया।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना तहसील परिसर में घुटने भर तक पानी भर गया। इससे वादकारियों के साथ ही अन्य कार्यों से तहसील पहुंचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जगदीशपुर में सीएचसी के सामने सड़क पर पानी भर गया। इससे लोगों को अस्पताल आने-जाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीगंज में लोक निर्माण विभाग के पास सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई। हालांकि इसका दायरा काफी सीमित रहा। शहर के कई अन्य क्षेत्र बूंदाबांदी से भी वंचित रहे। जिन क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, वहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई लेकिन छिटपुट बारिश वाले स्थानों पर लोग उमस से परेशान रहे।

बारिश से खेती-बाड़ी के काम में तेजी आ गई है। किसान सुबह से लेकर शाम तक जुताई-बुवाई के में लगे हैं। कहीं-कहीं धान की रोपाई भी चल रही है। पशुओं के चारे से लेकर खरीफ की अन्य फसलों की बुवाई भी शुरू हो गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले में 15.9 मिली. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 3.3 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed