फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   murder in house

संदिग्ध दशा में घर में मिला युवक का शव

Tue, 24 Nov 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
murder in house
अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में घर के भीतर सो रहे एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के गले और माथे पर चोट के निशान मिले हैं। परिवारीजनों की तहरीर पर पड़ोस के ही एक पिता-पत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी रामचंद्र अग्रहरि का पुत्र अजय कुमार अग्रहरि (32) पुश्तैनी मकान के बजाए कस्बे में अपने बनाए मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। अजय के पिता रामचंद्र व मां मालती वारिसगंज रोड पर करीब एक किलोमीटर दूर पुश्तैनी मकान में रहते थे।
विज्ञापन

अजय की पत्नी बिट्टन दो दिन पहले अपने पुत्र आकाश और विकास को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद अजय दोनों टाइम भोजन करने घर जाता था। अजय सोमवार रात भोजन करके आया और अपने घर में सो गया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तक अजय नाश्ता करने घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां कस्बा स्थित उसके मकान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालती पहुंची तो अजय की मां को दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंचने पर उसे अजय का शव पड़ा मिला। अजय के गले और माथे पर चोट के निशान व खून लगा दिखा। पुत्र का शव पड़ा देख मालती के होश उड़ गए। उसकी चीख पुकार पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने के बाद सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तथ्यों को देखा।

एसएचओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कस्बे के ही राजकरन व उसके पुत्र राजू पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed