फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Munshiganj police passed special investigation

विशेष जांच में पास हुई मुंशीगंज पुलिस

Sun, 09 Feb 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Munshiganj police passed special investigation
अमेठी। पुलिस सक्रियता जांचने शनिवार रात मुंशीगंज थाना क्षेत्र पहुंचे बाराबंकी के सीओ को सब कुछ ठीक मिला। सीओ की ओर से भेजे गए एक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने न सिर्फ तत्काल मुकदमा लिखा बल्कि लुटेरों को घेरने की कोशिश भी की। हालांकि बाद में सीओ ने अपना परिचय सार्वजनिक करते हुए पुलिस वालों को बताया कि वे आईजी के कहने पर उनकी सक्रियता जांचने आए थे।
विज्ञापन

आए दिन आरोप लगते हैं कि पुलिस को घटना की सूचना दीजिए लेकिन वह कभी भी सही वक्त पर नहीं पहुंचती। फरियादी को सुनने के बजाए उसे थाने से भगा दिया जाता है। हालांकि आईजी के निर्देश पर शनिवार रात हुई जांच में अमेठी पुलिस ने उपरोक्त आरोपों को गलत साबित किया। हुआ यूं कि शनिवार रात आठ बजे एक व्यक्ति थाने पहुंचा और वहां से तीन किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर मोड़ पर अपने साथ लूट होने की बात कही। उसने कहा कि पल्सर बाइक सवार दो लुटेरों ने उससे तमंचे के बल पर पांच हजार रुपये लूटे और गौरीगंज की ओर भाग गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनकर ने न सिर्फ तत्काल दीवान को केस दर्ज करने को कहा बल्कि गौरीगंज पुलिस के साथ कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए फोर्स के साथ चंद मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। कथित घटनास्थल उन्हें बाराबंकी जिले के फतेहपुर सर्किल में तैनात सीओ अरविंद कुमार वर्मा मौजूद मिले। सीओ ने एसएचओ को बताया कि वे आईजी लखनऊ की ओर से पुलिस सक्रियता की विशेष जांच के लिए भेजे गए थे। उन्होंने ही युवक को भेजकर लूट होने की सूचना दी थी। सीओ की बात सुनकर एसएचओ ने राहत की सांस ली। इसके बाद सीओ थाने पहुंचे और मालखाना, मेस व ऑफिस के साथ ही फाइलों के रखरखाव की स्थिति का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed