{"_id":"67a10fa6c396eb85bd0e96c5","slug":"mp-sent-letter-to-finance-minister-for-bank-branch-amethi-news-c-96-1-ame1002-134155-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बैंक शाखा के लिए सांसद ने वित्त मंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बैंक शाखा के लिए सांसद ने वित्त मंत्री को भेजा पत्र
Tue, 04 Feb 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में सांसद लगातार मंत्रियों से पत्राचार करने में जुटे हैं। रामगंज स्टेशन के जीर्णोद्धार व ट्रेनों के ठहराव के बाद सांसद ने ग्रामीणों की मांग पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर रामगंज बाजार में एसबीआई की शाखा खोलने की मांग की है।
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित रामगंज बाजार औद्योगिक क्षेत्र होने संग व्यापारिक गतिविधियों की दृष्टि से जिले की बेहतर बाजारों में शामिल है, लेकिन रामगंज बाजार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा नहीं है। क्षेत्र की आबादी भी ज्यादा है तो शीतल पेय प्लांट, इंडेन बॉटलिंग प्लांट, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर सहित कई व्यावसायिक संस्थान संचालित हो रहे हैं।
कुछ दिन पहले जब सांसद किशोरीलाल शर्मा रामगंज दौरे पर आए थे तो स्थानीय लोगों ने सांसद से बाजार में एसबीआई शाखा खुलवाने की मांग की। लोगों की मांग का संज्ञान लेते हुए सांसद ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर जल्द से जल्द एसबीआई शाखा खोलने की मांग की। सांसद ने अपने पत्र में लिखा कि इस बाजार में एसबीआई की शाखा बहुत जरूरी है। इसलिए पत्र का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द शाखा संचालित करने की मांग की।