Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Movement of 50 thousand people will be easy

Amethi News: 50 हजार लोगों का आवागमन होगा आसान

Tue, 18 Feb 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Movement of 50 thousand people will be easy
अमेठी सिटी। जर्जर मार्ग से आवागमन कर रही करीब 50 हजार आबादी को दो माह में राहत मिलने वाली है। ग्रामीण अंचल के चार जर्जर संपर्क मार्गों से आवागमन कर रहे लोग जल्द ही चमचमाती सड़क से आवागमन करेंगे। लोक निर्माण विभाग के मार्ग मरम्मत व अनुमानित आगणन के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्र के जर्जर बहोरखा, गौरा-शिवगढ़, हरकरनपुर और ऐधी संपर्क मार्ग के दिन बहुरेंगे। संपर्क मार्ग निर्माण के बाद से मरम्मत के अभाव में इन दिनों जर्जर हो गए हैं। इससे मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों संग अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों व बिखरी गिट्टियों पर फिसलकर बाइक सवार घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन



ग्रामीणाें व राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करवाते हुए मार्ग के निर्माण के लिए 98.50 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई। इसके बाद विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन करते हुए मार्ग के निर्माण का काम पूरा करने में जुटा है। मार्ग का निर्माण होने से करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





मार्ग का नाम - स्वीकृत धनराशि
बहोरखा संपर्क मार्ग - 21.00 लाख रुपये
गौरा-शिवगढ़ संपर्क मार्ग - 30.00 लाख रुपये
हरकनपुर संपर्क मार्ग - 24.00 लाख रुपये
ऐंधी संपर्क मार्ग - 23.50 लाख रुपये





जल्द शुरू होगा काम
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। ठेकेदार नामित करने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही ठेकेदार नामित कर विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। बताया कि दो माह में प्रस्तावित मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed