फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mouni Maharaj came out in support of the statement of saints

Amethi News: संतों के बयान के समर्थन में उतरे मौनी महाराज

Wed, 06 Nov 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mouni Maharaj came out in support of the statement of saints
अमेठी सिटी। समय-समय पर हिंदुओं और धर्म के प्रति आवाज उठाने वाले सगरा पीठाधीश्वर ने एक बार फिर अपना वीडियो बयान जारी किया है। संतों के बयान के समर्थन में मौनी महाराज ने वीडियो जारी कर महाकुंभ से पहले गैर सनातनियों को लेकर मांग उठाई है। मौनी महाराज ने कहा है कि गैर सनातनियों का महाकुंभ में प्रवेश पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया जाए।
विज्ञापन



गौरीगंज के बाबूगंज सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज समय-समय पर धर्म को लेकर आवाज उठाते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर वीडियो जारी कर महाकुंभ 2025 से पहले प्रयागराज में गैर सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने की मांग की है। वीडियों में कहा कि महाकुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश पूरी तरीके से प्रतिबंधित हो। गैर सनातनी लोग जिस तरीके से धर्म के प्रति अपशब्द प्रयोग करते हैं और धर्म के खिलाफ बोलते हैं, ऐसे में गैर सनातनियों का प्रवेश भी पूरी तरीके से रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन


हिंदू पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने कहा कि महाकुंभ 2025 होने जा रहा है। ऐसे में गैर सनातनियों के न आने का हम समर्थन करते हैं। इसके साथ ही अखाड़ा परिषद का जो बयान है, उसका भी हम समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि जब गैर सनातनी भारत को नहीं मानते, गंगा को नहीं मानते, देवी-देवताओं को नहीं मानते, धर्म को नहीं मानते और मेरे मठ-मंदिरों में रहकर अपशिष्ट पदार्थ का प्रयोग करते हैं। तो ऐसे लोगों को प्रयागराज आने की कोई आवश्यकता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मक्का सिर्फ मुसलमान का है, तो प्रयागराज हम सनातनियों का है। वहां सिर्फ सनातनियों को ही जाने की इजाजत मिलनी चाहिए। सनातनियों को ही दुकान मिलनी चाहिए। सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए कि वहां का हर व्यक्ति सनातनी हो, हिंदू हो, वह मां गंगा को माने, भगवान राम को माने, सनातन धर्म को माने, यही हमारी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed