फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Motor accident claim special unit formed in 17 police stations

Amethi News: 17 थानों में गठित हुई मोटर एक्सीडेंट क्लेम की स्पेशल यूनिट

Wed, 02 Aug 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Motor accident claim special unit formed in 17 police stations
गौरीगंज(अमेठी)। सड़क दुर्घटना में घायल व मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति के लिए होने वाली परेशानी से अब निजात मिलेगी। दरअसल, जिले के 17 थानों में स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेंट क्लेम टीम का गठन किया गया है। इसके लिए पुलिस कर्मियों को विवेचना व प्रतिपूर्ति भुगतान कराने की विधि में प्रशिक्षित किया गया है। टीम सक्रिय होने के बाद लोगाें को समय से क्षतिपूर्ति का भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन

गठित टीम के बारे में एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि सड़क हादसों में मृतक के परिजनों को समय से क्लेम मिल सके। क्षतिपूर्ति के लिए चक्कर न काटना पड़े, इसके लिए एक नई व्यवस्था की है। कहा कि जिले के सभी थानों में स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेंट क्लेम टीम का गठन किया गया है। क्षेत्राधिकारी यातायात को इसका नोडल बनाया गया है। इसके लिए सोमवार को एसपी आफिस सभागार में यूनिट में शामिल निरीक्षक और उप निरीक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए सड़क दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों की जांच के साथ समय से विवेचना करने व मृतक तथा घायल व्यक्तियों के परिजनों व उनके आश्रितों को त्वरित सहायता के लिए कार्रवाई करने की विधि बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएसपी हरेन्द्र कुमार, सीओ ट्रैफिक जगदीश कुमार, विशेष अभियोजन अधिकारी संजय कुमार सुमन, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह तथा परिवहन विभाग से यात्री व मालकर अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला एवं यातायात निरीक्षक अजय सिंह तोमर मौजूद थे।



यह होगा काम
एसपी के मुताबिक, स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेंट क्लेम टीम थानाक्षेत्र में घटित होने वाली दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंच निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। पीड़ित परिवार से समन्वय स्थापित कर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, आधार कार्ड, संबंध प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक समेत अन्य दस्तावेज एकत्र कर नामित बीमा कंपनी से नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान कराएगी। इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। क्षतिपूर्ति भुगतान में लापरवाही मिलने पर स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेंट क्लेम टीम पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed