{"_id":"68069ba381e45105bf006a99","slug":"mother-dies-after-falling-from-bike-son-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-138786-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक से गिरने पर मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक से गिरने पर मां की मौत, बेटा घायल
Tue, 22 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होने से एक महिला की मोत हो गई जबकि उसका पुत्र जख्मी हो गया।
सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के उमापुर निवासी अखिलेश (22) ने बताया कि वह सोमवार को बाइक से अपनी मां राजवती (48) संग भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र स्थित अलीगंज मामा के घर ममेरी बहन की शादी तय कराने जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर थौरी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह मां के साथ ही सड़क पर गिर पड़े।
मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी मां को मृत घोषित कर दिया। उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर जाने की अनुमति दी। राजवती के मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर पैतृक गांव चले गए। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। टीम को अस्पताल भेजा गया था, लेकिन तब तक परिजन शव लेकर घर जा चुके थे।