फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   More than 80 percent of patients suffer from cold, cough and fever

Amethi News: 80 फीसदी से अधिक सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज

Thu, 20 Mar 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
More than 80 percent of patients suffer from cold, cough and fever
जिला अस्पताल ​स्थित ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव होने के कारण अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ दिखी। ओपीडी में पहुंचे 1,056 मरीजों में से 80 फीसदी से अधिक सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी के मरीज रहे। पैथोलॉजी में 4,500 से अधिक विभिन्न जांचें की जा रही हैं।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में बदलाव होने के चलते गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। जिला अस्पताल में बुधवार को परचा, दवा काउंटर पर महिला और पुरुष मरीजों की लंबी कतारें दिखीं। फिजीशियन, बाल रोग, महिला रोग, चर्म रोग, ऑर्थो, नेत्र आदि विभागों की ओपीडी में भी मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को ओपीडी में इलाज के लिए कुल 1,056 मरीज पहुंचे। इनमें से बुखार के 517, खांसी के 121, ठंड के 111, जुकाम के 103, पेट दर्द के 85, दस्त के 43, डायरिया के सात और मनोरोग के 68 मरीज रहे। वहीं पैथोलॉजी में करीब 200 मरीजों की 4,622 जांचें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरतें सावधानी
डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। दिन में गर्मी और रात में मौसम ठंडा होने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। सावधानी बरतने पर ही बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed