{"_id":"66a3fd794e252146250fa3b4","slug":"more-than-50-encroachments-removed-in-industrial-area-amethi-news-c-96-1-lu11005-122759-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र में 50 से ज्यादा हटवाए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र में 50 से ज्यादा हटवाए अतिक्रमण
Sat, 27 Jul 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जेसीबी से इस क्षेत्र की करीब 50 दुकानों, ठेले, खोमचे वालों को हटवा दिया गया। अतिक्रमण कारियों को सूचना देने के लिए प्राधिकरण की ओर से मुनादी भी कराई गई थी।
शुक्रवार को प्राधिकरण के क्षेत्रीय अवर अभियंता अमित कुमार, कमरौली थाने की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटवाया है। कुछ लोगों ने अपनी दुकाने स्वयं हटा ली, वहीं कुछ लोगों की दुकानों व ठेलों व खोमचों को जेसीबी से उलट-पलट दिया गया।
अतिक्रमण के खिलाफ चले इस अभियान पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। लोगों को कहते सुना गया कि गरीबों को उजाड़ दिया गया, लेकिन कई रसूखदारों ने कब्जा कर रखा है। कई जगहों पर रसूखदारों का
विज्ञापन
प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा है।
एक माह का समय दिया अतिक्रमण करने वाले किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी को नोटिस दिया गया है। एक माह समय दिया गया है। प्राधिकरण के आवासीय सेक्टर में बने एक अस्पताल को भी नोटिस जारी किया गया है। समय से अतिक्रमण व कब्जा नहीं हटाया गया तो कार्रवाई होगी।
अजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, अयोध्या