{"_id":"6855b4a73bdc1c8f240a8847","slug":"money-withdrawn-without-doing-any-work-in-the-village-amethi-news-c-96-1-ame1002-142957-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गांव में बिना कार्य कराए निकाली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गांव में बिना कार्य कराए निकाली रकम
Sat, 21 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इक्काताजपुर गांव में सरकारी योजनाओं के नाम पर बिना कार्य कराए लाखों रुपये खर्च दिखाए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुरजीत यादव की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।
मामले में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र व जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतों की संयुक्त जांच में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई। जांच में पाया गया कि तत्कालीन ग्राम प्रधान मंजू व पंचायत सचिव अशोक कुमार सिंह, पवन लाल, गुंजन गुप्ता ने बिना कूप मरम्मत कराए 27,600 रुपये, रिक्शा क्रय और मरम्मत में 36,300 रुपये, बिना हैंडपंप रिबोर कराए 89,100 रुपये, कैमरा क्रय में 10,500 रुपये, डस्टबिन खरीद में 1,25,000 रुपये और सोलर लाइट की स्थापना व मरम्मत में 1,29,000 रुपये का फर्जी भुगतान दर्शाया।
कुल मिलाकर 4.2 लाख रुपये की अनियमितता का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने दोषी पाए गए सचिव पवन कुमार लाल, अशोक कुमार सिंह और गुंजन गुप्ता को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कहा है कि जवाब संतोषजनक न होने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी।