फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Money drowned in Sahara will be found, mini stadium will be built in blocks

Amethi News: सहारा में डूबा पैसा मिलेगा, ब्लॉकों में बनेंगे मिनी स्टेडियम

Tue, 18 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Money drowned in Sahara will be found, mini stadium will be built in blocks
खेल किट प्रदान करतीं स्मृति ईरानी
जगदीशपुर (अमेठी)। एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को सहारा कोआपरेटिव सोसाइटी से जुड़े उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत दी। कहाकि सहारा कोआपरेटिव सोसाइटी में जिनका पैसा डूब गया है, उनके रिफंड के लिए सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल लांच किया है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पोर्टल के बारे में अधिक से अधिक लोगों को अवगत कराएं ताकि कानून की मर्यादा के अनुरूप उनका समाधान कराया जा सके। गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने जिले के 234 युवक / महिला मंगल दलों को खेल किट वितरित किया। कहा कि मुसाफिरखाना में स्टेडियम बनाने की मांग को खेल मंत्री ने तत्काल स्वीकृत किया है। बताया कि 185 लोगों को 4 करोड़ 78 लाख रुपये का ऋण किसानों को दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि इस बात की खुशी है कि अमेठी में सबसे बड़ा परिवर्तन आया है। एक जमाना था जब किसी ठेकेदार, कोटेदार या किसी मठाधीश को पकड़ा जाता था कि भैया हमारी बैंक में अर्जी लगा दो लेकिन, अब सबकुछ बदल गया है। अमेठी के लोग खुद बैंकों में जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि बैंकों से लिए गए ऋण को शत प्रतिशत वापस करने का संकल्प लें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी व खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम बनाया जाए। कहा कि पहले पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का कोई प्रावधान नहीं था। हमने यह सुनिश्चित किया है कि पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे क्लास 2 नौकरियां दी जाएंगी। अन्य भर्तियों में भी खिलाड़ियों का कोटा निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सांसद युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर फिक्रमंद हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों को पौधरोपण किया। भूजल सप्ताह का शुभारंभ किया। स्मृति ईरानी ने रानीगंज व जगदीशपुर में आयोजित लोन मेले में हिस्सा लिया। । मुसाफिरखाना में मछुआरों को किट का वितरण किया गया।


एक-एक बूथ की जिम्मेदारी संभालें बूथ अध्यक्ष
जगदीशपुर। अशोक मैरिज लॉन में बूथ कार्यकर्ता सम्मलेन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए कहा कि पिछले चुनाव में उन्होंने जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी। बावजूद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को वह डिगा नहीं सके। बूथ अध्यक्षों से कहा कि जिले में 58 हजार कार्यकर्ता हैं। एक कार्यकर्ता दस मतदाता को जोड़ता है। ऐसे में 5 लाख 80 हजार के साथ खड़ा होता है। कहाकि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी, उस समय आपने लाठियां खाईं है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक सुरेश पासी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, भवानी दीक्षित, राकेश विक्रम सिंह, चंद्रमौली सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed