{"_id":"6a69008639cefcb3f9015a47","slug":"modern-lhb-coaches-to-be-introduced-on-the-shuttle-express-amethi-news-c-96-1-ame1016-171974-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शटल एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक एलएचबी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शटल एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक एलएचबी कोच
Wed, 29 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही आधुनिक एलएचबी कोच की सुविधा मिलने लगेगी। ट्रेन अब मौजूदा आईसीएफ रैक के स्थान पर एलएचबी रैक के साथ संचालित होगी। इससे यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।
एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं। इनमें बेहतर सस्पेंशन प्रणाली होने से यात्रा के दौरान झटके और कंपन कम महसूस होते हैं। कोचों में शोर भी अपेक्षाकृत कम रहता है, जिससे लंबी दूरी का सफर अधिक आरामदायक बनता है। उच्च गति पर भी इन कोचों का संचालन अधिक संतुलित रहता है।
सुरक्षा के लिहाज से भी एलएचबी कोच बेहतर माने जाते हैं। इनमें एंटी-क्लाइम्बिंग प्रणाली, उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम और आधुनिक कपलिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में कोचों के एक-दूसरे पर चढ़ने की आशंका कम रहती है। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन का संचालन जल्द ही एलएचबी रैक के साथ शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई रैक लगने से यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण यात्रा सुविधा मिलेगी।