{"_id":"5f9af6758ebc3e9b7d3fe89b","slug":"model-police-station-amethi-news-lko547659444","type":"story","status":"publish","title_hn":"भादर के गाजीपुर में बनेगा जिले का मॉडल थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भादर के गाजीपुर में बनेगा जिले का मॉडल थाना
विज्ञापन
अमेठी। शासन से स्वीकृत जिले का मॉडल थाना भादर ब्लॉक के गांव गाजीपुर में बनेगा। तहसील प्रशासन की ओर से चिन्हित की गई भूमि का बृहस्पतिवार को एडीएम ने निरीक्षण कर अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
किसी भी दुर्घटना व विवाद की स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाने व बेहतर पुलिसिंग की व्यवस्था मुहैया कराने को लेकर शासन ने थाना क्षेत्रों की एरिया को कम करने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर पिछले दिनों जिले में मॉडल थाना संचालित करने की स्वीकृति देते हुए पदों का सृजन कर दिया गया था।
शासन के निर्देश पर थाना क्षेत्र पीपरपुर स्थित रामगंज पुलिस चौकी क्षेत्र का विस्तार कर उसे नवीन मॉडल थाना बनाने की कवायद शुरू की गई थी। रामगंज में थाना स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने पर तहसील प्रशासन उसी ब्लॉक क्षेत्र में भूमि चिन्हित करने की कवायद में जुटा था। इसी बीच अमेठी एसडीएम की ओर से भादर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गाजीपुर में मॉडल थाने के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज ने एसडीएम योगेंद्र सिंह व तहसीलदार दिग्विजय सिंह के साथ नवीन थाने के लिए गाजीपुर गांव स्थित चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि गाजीपुर गांव में नवीन थाने के लिए एक हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। बताया कि अफसरों की सहमति के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।