{"_id":"66a550f31ad5de580f068c36","slug":"mla-became-vocal-on-dry-canals-amethi-news-c-96-1-ame1002-122784-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सूखी नहरों पर मुखर हुए विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सूखी नहरों पर मुखर हुए विधायक
Sun, 28 Jul 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। धान रोपाई के समय सूखी नहरों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गौरीगंज विधायक ने जल शक्ति मंत्री से मुलाकात कर नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। रविवार को विधायक क्षेत्र की नहरों में पानी की उपलब्धता की जांच करेंगे।
जुलाई माह बीतने को है। किसान धान की रोपाई करने के लिए परेशान हैं। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी है। उन्हें सिंचाई के लिए पानी की दरकार है। कुछ किसान निजी नलकूपों से महंगे दर पर फसल की सिंचाई कर रहे हैं। इस बीच नहरों में भी पानी नहीं है।
पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के अलावा कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। इसके बाद जिले का नहर विभाग हरकत में आया। कुछ नहरों में पानी छोड़ने की बात कही लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में नहर सूखी पड़ी है।
विज्ञापन
नहरों में पानी संचालन को लेकर गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने शनिवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात कर उन्हें पत्र दिया। क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जल शक्ति मंत्री ने जल्द ही नहरों में पानी छोड़ने का आश्वासन दिया है।
इतना ही नहीं विधायक रविवार को नहर विभाग के चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन सहित अन्य अफसरों के साथ क्षेत्र से गुजरने वाली नहरों का निरीक्षण कर पानी की उपलब्धता का जायजा लेंगे।