फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MLA Amethi reached SP office, submitted memorandum

एसपी कार्यालय पहुंचीं विधायक अमेठी, सौंपा ज्ञापन

Fri, 01 Apr 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
MLA Amethi reached SP office, submitted memorandum
21 : गौरीगंज : एएसपी को ज्ञापन देते सपा जिलाध्यक्ष व गौरीगंज तथा अमेठी विधायक। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। पुत्र व भजीते पर लगातार दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमों से नाराज होकर विधायक अमेठी शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। एसपी की गैर मौजूदगी में एएसपी को ज्ञापन देकर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराने तथा बिना जांच केस नहीं दर्ज करने की मांग की। विधायक ने भाजपा नेताओं के इशारे पर परेशान करने व गलत फंसाने का क्रम नहीं रुकने पर दूसरा रास्ता अपनाने की बात कही।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी अमेठी से सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुई हैं। इसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इनकी बहू शिल्पा प्रजापति को एमएलसी का प्रत्याशी बना दिया। एमएलसी प्रत्याशी बनने के बाद से अब तक उनके परिवार पर ताबड़तोड़ जिले के अलग-अलग थानों पर तीन फर्जी मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज कर दिए गए।
विज्ञापन

इससे नाराज अमेठी विधायक महराजी प्रजापति शुक्रवार को गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गईं। एसपी दिनेश सिंह की गैर मौजूदगी में विधायक तथा पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष ने अपने पैड पर एएसपी विनोद कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी व उनके लोगों द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कर उनके परिवार को डराने की कोशिश कर चुनाव प्रभावित कराने का खेल खेला जा रहा है। विधायक ने कहा कि तीनों मुकदमों में जो समय व स्थान दर्शाया गया है उस समय वहां उनके पुत्र, भतीजे व परिवार के लोगों की मौजूदगी नहीं थी। इसका प्रमाण भी उनके पास है। मांग की कि दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच करा ली जाए। किसी भी शिकायत पर बिना जांच किए अब फर्जी मुकदमे न दर्ज किये जाएं। विधायक ने कहा यदि यह क्रम नहीं रुका तो वे दूसरा रास्ता अपनाने को मजबूर होंगी। कहा कि वे अभी लोकतंत्र और जिला पुलिस प्रशासन पर विश्वास कर रही हैं। अफसरों की जिम्मेदारी है कि उनके इस विश्वास को कायम रखें या नहीं।

उतरेंगे सड़क पर : राकेश
अमेठी विधायक के साथ पहुंचे गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में अमेठी विधायक के परिवार पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यदि यह क्रम बंद नहीं हुआ तो वे पूरी पार्टी के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सड़क पर उतरेंगे। कहा कि अब यह डराने का खेल नहीं चल पाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि यदि परेशान करने का खेल बंद नहीं हुआ तो उनकी पूरी पार्टी सड़क पर उतरने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर सपा नेता प्रियंक हरिविजय तिवारी धीरू के अलावा कई पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed