फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   miscreants entered shop and beat councillor In Amethi looted 2.51 lakh and fled

Amethi News: दुकान में घुसकर बदमाशों ने सभासद को पीट-पीटकर किया मरणासन्न, 2.51 लाख लूटकर फरार

Tue, 16 Sep 2025 02:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 02:36 PM IST
सार

अमेठी में दुकान में घुसकर बदमाशों ने सभासद को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद 2.51 लाख लूटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
miscreants entered shop and beat councillor In Amethi looted 2.51 lakh and fled
सीएचसी में परिजन और व्यापारियों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में सगरा तिराहे पर मंगलवार सुबह बेकरी की दुकान में घुसकर बदमाशों ने सभासद नासिर खान को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद दुकान से 2.51 लाख रुपये लूट ले गए। सभासद को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सगरा तिराहा निवासी नासिर, अमेठी नगर पंचायत के वार्ड नंबर-एक से सभासद हैं। वह सुबह अपनी बेकरी की दुकान पर बैठे थे। इसी समय दो गाड़ियों से 12-15 बदमाश उनकी दुकान में घुस आए। वह दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। 

विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

विरोध करने पर बदमाशों ने सभासद को पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश गल्ले में रखी नगदी उठाकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद आसपास के दुकानदार मदद के लिए दौड़े। घायल अवस्था में सभासद को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed