फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Minister in charge will visit today, will review development works

Amethi News: प्रभारी मंत्री का दौरा आज, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Tue, 05 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge will visit today, will review development works
अमेठी सिटी। प्रभारी व राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग सतीश चंद्र शर्मा का एक दिवसीय दौरा मंगलवार को निर्धारित है। उनके इस दौरे के दौरान जिले के विकास कार्यों और शासन व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन



निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री सुबह 10 बजे गौरीगंज स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचेंगे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके पश्चात वह 10:30 बजे विकास भवन गौरीगंज में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जिले के विकास कार्यों, राजस्व व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन





समीक्षा बैठक के बाद 12:05 बजे मंत्री जिला अस्पताल गौरीगंज में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत वह 12:30 बजे कस्तूरबा गांधी विद्यालय और मुख्यमंत्री अभ्युदय संस्थान का निरीक्षण करेंगे। दोपहर एक बजे उनका नया सर्किट हाउस गौरीगंज का निरीक्षण प्रस्तावित है। गौरीगंज के ग्राम पंचायत पड़री स्थित गोशाला का भी निरीक्षण करेंगे, जो दोपहर 1:30 बजे निर्धारित है। इसके बाद वह दोपहर दो बजे भाजपा कार्यालय गौरीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। शाम 3:30 बजे अमेठी से बाराबंकी के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed