फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Milk businessman attacked with sharp weapon, condition critical

Amethi News: दुग्ध व्यवसायी पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत नाजुक

Mon, 05 Aug 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Milk businessman attacked with sharp weapon, condition critical
बाजारशुकुल (अमेठी)। रंजिश में दबंगों ने एक दूध कारोबारी पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पीड़ित को सीएचसी से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूनीपुर मजरे हरखूमऊ गांव निवासी रामू चौरसिया दुग्ध का व्यवसाय करते हैं। रविवार को रामू ठाकुरगंज स्थित डेयरी पर दूध बेचकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तिवारीपुर गांव के पास गांव के आशीष कुमार ने एक साथी के साथ रामू पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल रामू को ग्रामीण ने सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रामू को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है। रामू के बड़े भाई गोविंद चौरसिया ने बताया कि रंजिश में भाई पर हमला किया गया है। उसने गांव के आशीष कुमार दुबे व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। एसओ दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामला रंजिश से जड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed