{"_id":"6662280aae90eaeeb3041df4","slug":"meter-reader-beaten-at-substation-two-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-120026-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उपकेंद्र पर मीटर रीडर को पीटा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उपकेंद्र पर मीटर रीडर को पीटा, दो गिरफ्तार
Fri, 07 Jun 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र में बहोरखा स्थित बिजली उपकेंद्र पर बुधवार शाम मीटर रीडर के साथ मारपीट की घटना हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विद्युत उपकेंद्र बहोरखा के अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र के नंदियावां निवासी प्रमोद कुमार मीटर रीडर के रूप में काम करता है। तीन दिन पूर्व वह पूरे दहपेल में रामचन्द्र के यहां मीटर रीडिंग के लिए गया था। पीड़ित के मुताबिक, बिजली बिल के बड़े बकाये को लेकर वहां प्रमोद से विवाद हुआ। बुधवार शाम रामचन्द्र अपने एक साथ रोहित के साथ पावर हाउस पहुंचकर प्रमोद से विवाद करने लगा।
विवाद बढ़ने के दौरान बीच बचाव कर रहे अन्य मीटर रीडर विनोद कुमार निवासी मयास की रामचन्द्र और रोहित ने पिटाई कर दी। जिसमें विनोद कुमार चोटिल हो गया। प्रमोद ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल भिजवा कर पुलिस को घटना की सूचना दी। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रमोद की तहरीर पर आरोपियों रामचंद्र और रोहित के विरुद्ध केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद