फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Message of voting given by applying mehendi on hands

Amethi News: हाथों पर मेहंदी लगा मतदान का दिया संदेश

Wed, 10 Apr 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Message of voting given by applying mehendi on hands
अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार को स्कूलों में पत्र लेखन व भाषण प्रतियोगिता के साथ नुक्कड़-नाटक हुए। बच्चों ने रंगोली बनाने के साथ हाथों पर मेहंदी लगाकर मतदाताओं को 20 मई को मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को गौरीगंज के प्राथमिक स्कूल सारीपुर में छात्राओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर 20 मई को बूथ पहुंच मतदान करने की अपील की। भेटुआ के कंपोजिट विद्यालय नौगिरवा की विज्ञान शिक्षिका कंचन शुक्ला के नेतृत्व में कक्षा-8 के छात्र धर्मेंद्र ने चंद्रयान मॉडल की मदद 20 मई 2024 को होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

भादर के कंपोजिट विद्यालय नेवढिया में बच्चों ने पत्र लेखन के साथ पेंटिंग की मदद से लोगों से मतदान करने की अपील की। उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहा, गंगौली, नैनहा बरतली, नरैनी, ताला, त्रिलोकपुर, महमूदपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे गंगा मिश्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर आदि विद्यालयों में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकरमाफी राजकीय इंटर काॅलेज, कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में मतदाता जागरूकता रैली के साथ रंगोली व निबंध प्रतियोगिता हुई। निबंध, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अवनीश वर्मा, विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, लालती देवी, रीता यादव, एनपीआरसी इन्द्र पाल गौतम आदि मौजूद रहे। शाहगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय राम शाहपुर में बच्चों ने मतदान प्रक्रिया का डेमो करके लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत गतिविधियां आयोजित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed