{"_id":"667206c6698860f8cf03ab34","slug":"mercury-was-at-46-degrees-winds-scorched-in-the-afternoon-amethi-news-c-96-1-ame1002-120585-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पारा 46 डिग्री पर, दोपहरी में हवाओं ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पारा 46 डिग्री पर, दोपहरी में हवाओं ने झुलसाया
Wed, 19 Jun 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए दुपट्टा बांध कर गुजरतीं युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। सूरज के तल्ख तेवर से मंगलवार को धूप कड़क रही। बढ़ती गर्मी से लोगों को हाल बेहाल है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा।
जून माह में कुछ दिन से जिस तरह से मौसम है, उससे हर कोई परेशान है। तापमान प्रतिदिन 12 का रिकार्ड तोड़ रहा है। मंगलवार को तापमान 46 डिग्री पहुंच गया। सुबह नौ बजे से धूप चटख होने लगी थी। सूरज इस तरह तप रहा था मानो दोपहर के 12 बजे हों। तेज धूप से बढ़ी गर्मी की वजह से सड़कें तप रही थीं। साइकिल, बाइक समेत अन्य दोपहिया वाहन सवार थोड़ी दूर चलने के बाद छांव तलाशते रहे। गर्मी का हाल यह था कि पानी पीने के थोड़ी देर बाद ही लोगों का गला सूखने लगता और प्यास सताने लगती। सूर्यास्त के बाद भी गर्मी से कोई बहुत राहत नहीं मिली। पछुआ हवाएं झुलसाने का प्रयास करती रहीं। सात बजे के बाद भी लोग खुले आसमान के नीचे बैठने से कतराते रहे।
चिकित्सकों का कहना है कि गर्मियों में बीमारी से बचाव के लिए पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। दोपहर में अधिकांश दुकानों पर लोग ठंडे पेय पदार्थों को तलाशते रहे।
विज्ञापन
धूप से बचें, तुरंत न पीएं पानी
सीएचसी गौरीगंज अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि बढ़ा तापमान और गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। जरा सी असावधानी किसी को भी बीमार कर सकती है। लोगों को धूप में निकलने से पहले सिर पर गमछा बांध लेना चाहिए। धूप से आकर तुरंत एसी या कूलर के सामने न जाएं। न ही पानी पीएं। ठंडे पेय
कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
-गर्मी के तेवर देख कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आंनद ने कहा कि किसान धान की नर्सरी के लिए छायादार स्थान ही चुनें। प्रतिदिन नर्सरी की हल्की सिंचाई करें। खेत में पानी भरा न रहने दें। यदि पानी भरता है तो उसे सुबह निकाल दें। खेत में नाली के साथ पॉलिथीन शीट का प्रयोग करें। इससे पानी की बचत होगी। फसल की बुआई पंक्तियों में करने से सिंचाई आसानी से हो सकेगी। कुमारगंज विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।