फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Medicine to be bought from outside, written on a separate slip.

Amethi News: अलग परची पर लिखी बाहर की दवा

Thu, 03 Sep 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Medicine to be bought from outside, written on a separate slip.
जिला अस्पताल के सरकारी परचे के साथ छोटी परची पर लिखी गईं बाहर की दवाएं। संवाद  
अमेठी सिटी। सरकारी अस्पताल में एक रुपये के परचे पर मरीजों को निशुल्क दवा और जांच की सुविधा का प्रावधान है। इसके बावजूद जिला अस्पताल की बालरोग ओपीडी में अलग परची पर बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत सामने आई है। बुधवार को बच्चों का उपचार कराने पहुंचे कई तीमारदारों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने सरकारी परचे पर लिखी दवाओं के साथ अलग कागज पर भी दवाएं लिखीं। इन्हें अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ा।
विज्ञापन


असुरा गांव निवासी हबीब कई दिन से बुखार से पीड़ित बेटे मोहम्मद यूसुफ को लेकर बालरोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। हबीब के अनुसार चिकित्सक ने सरकारी परचे पर एक दवा लिखी, जबकि दो दवाएं अलग परची पर लिखीं। उन्हें ये दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ीं।
विज्ञापन


पूरबगांव निवासी नाजमीन 21 दिन की बेटी जोया को लेकर बालरोग विभाग पहुंचीं। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने सरकारी परचे पर चार दवाएं और अलग परची पर एक दवा लिखी। नाजमीन के अनुसार बच्ची को राहत दिलाने के लिए महंगी दवा खरीदना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में कई महिलाएं बच्चों को बेंच पर लिटाकर जांच रिपोर्ट का इंतजार करती मिलीं। सरकारी अस्पताल में निशुल्क दवा की व्यवस्था के बीच बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत से अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


---------
पर्याप्त दवाएं उपलब्ध, जांच के बाद होगी कार्रवाई
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। बाहर की दवा लिखने पर रोक है। किसी चिकित्सक ने नियम के विपरीत ऐसा किया है तो जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed