{"_id":"5fdce37c8ebc3e3f871b714e","slug":"medical-store-seal-amethi-news-lko555552814","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर का संचालन कमलानगर बाजार के एक व्यवसायी को भारी पड़ा। एडीएम ने निर्देश पर छापा मारने वाले ड्रग निरीक्षक ने बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर से एकत्र दवाओं को जांच के लिए भेजते हुए स्टोर को सील कर दिया है।
नकली दवाओं के व्यवसाय को प्रतिबंधित करने के लिए एडीएम वंदिता श्रीवास्तव के निर्देश पर ड्रग निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने गुरुवार देर शाम कमला नगर बाजार में छापा मारा। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक दुकान संचालन संबंधी लाइसेंस व दवाओं से खरीद व बिक्री समेत कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
बिना लाइसेंस दुकान संचालित होने की की बात साबित होने के बाद औषधि निरीक्षक ने दो दवाओं का नमूना संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजते हुए दुकान में मौजूद करीब 30 हजार रुपये की दवा को सील कर दिया। ड्रग निरीक्षक ने सहायक आयुक्त अयोध्या व एडीएम को पत्र भेजकर विक्रेता बब्लू कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति देने की मांग की है। संस्तुति मिलने के बाद विक्रेता के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।