फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Medical services started in new district hospital

नए जिला अस्पताल में शुरू हुईं चिकित्सा सेवाएं

Mon, 12 Oct 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Medical services started in new district hospital
अमेठी। शहर के असैदापुर स्थित नवनिर्मित मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार से मरीजों को चिकित्सीय सुविधाएं मिलनी शुरू हो गईं। चिकित्सीय सेवाओं का फीता काटकर प्रारंभ करने से पूर्व डीएम ने जिम्मेदारों को मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण पिछले 30 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन किया था। इसके बाद सोमवार से आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ कर दी गईं। सोमवार सुबह डीएम अरुण कुमार सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व एडीएम वंदिता श्रीवास्तव के साथ अस्पताल पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने ओपीडी, चिकित्सकों के कक्ष, प्लास्टर रूम, एक्स-रे रूम समेत अन्य कक्षों का निरीक्षण किया एवं तैनात स्टाफ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नए भवन में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी तथा उनका बेहतर उपचार संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि छह फार्मासिस्ट, दो लैब टेक्नीशियन व 10 चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ की तैनाती की गई है। नवनिर्मित जिला अस्पताल में अभी शासन द्वारा स्टाफ की तैनाती न होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीगंज के स्टाफ को भी लगाया गया है। सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की सुविधा अभी पुरानी बिल्डिंग में ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed