Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Medical room will be built in 13 GGIC, facilities will be available

Amethi News: 13 जीजीआईसी में बनेगा चिकित्सा कक्ष, मिलेगी सुविधा

Thu, 13 Jul 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Medical room will be built in 13 GGIC, facilities will be available
अमेठी। जिले के 13 राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में चिकित्सा कक्ष बनाया जाएगा। यहां पर पढ़ने वाली छात्राओं को कॉलेज में ही प्राथमिक उपचार की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में जिले के 13 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को चयनित किया है। इन कॉलेजों में योजना का लाभ बच्चियों को मिल सके, इसके लिए शिक्षकों के साथ चुनिंदा छात्राओं को प्राथमिक उपचार विधि में प्रशिक्षित किया जाएगा। कक्ष में प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी दवाइयां और सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। दूसरे चरण में अन्य कॉलेजों के साथ सहायता प्राप्त कॉलेजों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, आम तौर पर छात्राओं को एनीमिया की शिकायत रहती है। उन्हें समस्याओं से जूझना पड़ता है। कभी-कभी तो स्थिति यह हो जाती है कि उन्हें विद्यालय के पास के स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में बनने वाले चिकित्सा कक्ष में प्राथमिक चिकित्सा के लिए थर्मामीटर, इलेक्ट्राॅनिक बीपी मशीन, दवाइयां, वजन की मशीन सहित पूरी चिकित्सा किट रहेगी। चिकित्सीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जीव विज्ञान की शिक्षिका को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed