फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Medical college construction work should be done in two shifts

Amethi News: दो शिफ्ट में किया जाए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य

Sun, 03 Mar 2024 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Medical college construction work should be done in two shifts
अमेठी सिटी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कार्य तिलोई के यादव का पुरवा गांव में हो रहा है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे मेडिकल कॉलेज में 300 बेड की सुविधा मौजूद रहेगी। शनिवार को डीएम निशा अनंत, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह आदि ने मौके का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माणदायी संस्था से दो शिफ्ट में काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्माणाधीन स्थल पर कार्य तेजी से करने को कहा। कार्यदायी संस्था की ओर से मौके पर 325 श्रमिक होने की बात कही गई। डीएम ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए पढ़ाई का प्रबंध जरूर होना चाहिए। मौके पर श्रमिक बढ़ाने के साथ ही उनकी सुविधा के अनुसार अलग-अलग शिफ्ट में काम कराने को कहा। कार्यरत सभी श्रमिकों का श्रम कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा, उपजिलाधिकारी आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed