फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Medhauna's team tops in volleyball

Amethi News: वॉलीबॉल में मेढ़ौना की टीम अव्वल

Mon, 10 Feb 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Medhauna's team tops in volleyball
तिलोई (अमेठी)। ब्लॉक स्थित सत्य साईं इंटर काॅलेज परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि अजय सिंह ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन



बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहम्मद जीशान, ऋषभ तिवारी व प्रिंस कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेढ़ौना टीम विजेता और छतहुआ टीम उपविजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता में राजन चौरसिया विजेता और अनुराग उप विजेता रहे। बालिका वर्ग में स्लो साइक्लिंग रेस जारा अंसारी प्रथम, आंशिक द्वितीय और निष्ठा श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता शुभी प्रथम और आयुषी सिंह द्वितीय रही। कबड्डी प्रतियोगिता में तिलोई टीम विजेता और मेढ़ौना टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन




अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार, प्रमाणपत्र, स्पोर्ट्स किट देकर उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में पुरुषोत्तम पांडेय, दशरथ कुमार मिश्र व चंद्रपाल यादव रहे। प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। खेल हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। उपप्रधानाचार्य अमर श्रीवास्तव ने कहा कि खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। इस दौरान चंद्र प्रताप सिंह, इंजी. लालमणि कश्यप, राघवेंद्र सिंह, श्रद्धा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed