फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MBBS degree became a hindrance to Ayushman of PHC

Amethi News: पीएचसी की आयुष्मान की बाधा बनी एमबीबीएस डिग्री

Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
MBBS degree became a hindrance to Ayushman of PHC
अमेठी। आयुष्मान भारत के तहत जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल करने का निर्देश शासन स्तर पर मिला है। इसमें सबसे बड़ी बाधा एमीबीबीएस चिकित्सकों की कमी के कारण आ रही है। करीब 13 पीएचसी ऐसे हैं, जहां पर एमबीबीएस चिकित्सक नहीं हैं। ऐसे में इन्हें आयुष्मान भारत में नहीं शामिल करने की राह किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, विभाग यहां पर तैनात अन्य विधा के चिकित्सकों का नाम शामिल करते हुए आवेदन की बात कह रहा है।
विज्ञापन


जिले में जिला अस्पताल समेत 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यह सभी आयुष्मान भारत के मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत है। अब इसका दायरा बढ़ाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी शामिल करने को कहा गया है। अब विभाग के सामने यह मजबूरी आ गई है कि बिना एमबीबीएस चिकित्सक के कैसे इसे शामिल कराया जाय। दरअसल, विभागीय सूत्रों की मानें तो आयुष्मान भारत में शामिल होने के लिए एमबीबीएस चिकित्सक होना जरूरी है।
विज्ञापन

जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 13 पर ही एमबीबीएस की तैनाती है। अन्य पीएचसी पर अन्य विधाओं के चिकित्सक तैनात हैं। आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक डॉ. अनूप तिवारी कहते हैं कि मानक के अनुसार एमबीबीएस होना चाहिए, यह बात तो सही है। लेकिन, सभी पीएचसी को इससे जोड़ा जाना है। इसलिए अन्य विधा के चिकित्साधिकारियों का नाम शामिल करते हुए आवेदन की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह कहते हैं कि 13 पीएचसी पर एमबीबीएस चिकित्सक हैं। अन्य 17 पर अन्य विधाओं के चिकित्सकों का नाम शामिल करते हुए आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है।



फैक्ट फाइल
आयुष्मान भारत के तहत कुल लक्षित लाभार्थी- आठ लाख 90 हजार 907
अब तक बनाए गए आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी- चार लाख 91 हजार 06
अब तक इलाज पर खर्च रकम - 24.33 करोड़ रुपये
अब तक इलाज कराने वाले लाभार्थी - 22,326
आयुष्मान भारत के तहत पंजीकृत सरकारी चिकित्सालय - 14
आयुष्मान भारत के तहत पंजीकृत निजी चिकित्सालय - 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed