{"_id":"67b383a4dd5c4aa789084a87","slug":"maus-team-became-champion-in-handball-amethi-news-c-96-1-ame1002-135035-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हैंडबॉल में मऊ की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हैंडबॉल में मऊ की टीम बनी चैंपियन
Tue, 18 Feb 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में सोमवार को तीन दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। कड़े मुकाबले के बाद मऊ टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के बाद विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
पहले सेमीफाइनल मैच में लखनऊ मंडल ने 19-17 से वाराणसी मंडल टीम को पराजित किया। द्वितीय सेमीफाइनल मैच में मऊ टीम ने 23-21 से अयोध्या मंडल को पराजित करते हुए फाइनल मैच में अपना स्थान बनाया। फाइनल मैच में मऊ टीम ने 30-20 से लखनऊ टीम को हरा दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने समापन समारोह में उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता में विजेता मऊ एवं उपविजेता लखनऊ टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर हैंडबॉल संघ सचिव अमित पांडेय, उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, मो. मोसर्रफ खां आदि मौजूद रहे।