फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Maternal and in-laws' parties clashed at the funeral, created a traffic jam

Amethi News: अंतिम संस्कार पर भिड़े मायके व ससुराली पक्ष, लगाया जाम

Sat, 03 Aug 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Maternal and in-laws' parties clashed at the funeral, created a traffic jam
सैंठा में सड़क पर जाम लगाते हुए लोग
अमेठी सिटी। हरियाणा के सोनीपत में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद शव गौरीगंज पहुंचने पर शुक्रवार को मायके और ससुराल पक्ष में शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर विवाद हो गया। नाराज मायके वालों ने सैंठा मार्ग पर करीब 30 मिनट तक जाम लगाया। लेकिन पुलिस के समझाने पर मान गए। मृतका के पति का कहना है कि बीमारी से मौत हुई है, जबकि मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाना क्षेत्र के सैंठा गांव निवासी सोनू हरियाणा के सोनीपत में काम करता था। साथ में उसकी पत्नी रोशनी (25) भी रहती थी। रोशनी की बृहस्पतिवार को सोनीपत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को गौरीगंज लाया गया। यहां प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखनापुर गांव से मृतका का भाई राजू सरोज व अन्य परिवारीजन पहुंचे। इन लोगों ने अनहोनी की आशंका से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई राजू ने हत्या का आरोप लगाया। बताया कि उसकी बहन के गले पर चोट के निशान थे। उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद वह शव को अपने घर ले जाना चाहता था, लेकिन उसके बहनोई व उसके पक्ष के लोगों ने शव को छीन कर अंतिम संस्कार कर दिया। मायके पक्ष ने सैठा मार्ग पर करीब 30 मिनट तक जाम भी लगाया, लेकिन पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझाया और जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने हत्या के आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। एसएचओ श्याम नारायणन पांडेय ने बताया कि शव के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

शव को दफन करना चाहते थे मायके वाले
मृतका के भाई राजू सरोज ने बताया कि उनका पक्ष कोई विवाद नहीं चाहता था। निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है। बताया कि जब बहन की मौत हुई तो वह भी पंजाब में था। उसे बताया गया था कि बीमारी से बहन की मौत हुई है, लेकिन जब उसने शव देखा तो चोट व खरोंच के निशान थे। बताया कि शव गौरीगंज आने पर वह निष्पक्ष कार्रवाई व जांच चाहता था।

इसीलिए उसने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने उल्टे उसके बहनोई का पक्ष लिया। बताया कि वह लोग शव को दफन कराना चाहते थे, लेकिन यहां के लोगों ने उन्हें धक्के मार कर शव को छीन लिया। इसके बाद शव का दाहसंस्कार करा दिया। जब उन लोगों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने समझाने के साथ ही धमकी भी दी, कि जाम लगाओगे को मुकदमा लिख देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed