फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   mason's body found hanging from baton

Amethi News: बल्लियों से लटकता मिला राजमिस्त्री का शव

Mon, 12 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
mason's body found hanging from baton
तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के पूरे राजा मजरे भेलाई कला गांव में रविवार की सुबह एक अधेड़ का शव अर्ध निर्मित मकान में बल्लियों के सहारे रस्सी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पूरे राजा मजरे भेलाई कला गांव निवासी राम सजीवन (50) पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। रोजाना की भांति शनिवार शाम वह घर से भोजन करने के बाद गांव के बाहर अपने मोहनगंज-बहादुरपुर मार्ग स्थित अर्धनिर्मित भवन में सोने चले गया था। जहां रविवार की सुबह काफी देर तक नहीं लौटे तो पत्नी राजकुमारी उसकी तलाश करते हुए वहा पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई। राम सजीवन का शव बल्लियों के सहारे रस्सी पर लटकता दिखा।
विज्ञापन

राजकुमारी के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रामसीजवन को फंदे से लटका देखकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची फोर्स ने शव को फंदे से उतारते हुए कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र की सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन की ओर से कोई अन्य आरोप नहीं लगा गए है।
विज्ञापन

25 जून को थी मृतक के बेटी की वरीक्षा
मृतक राम सीजवन के पुत्र दिलीप, कुलदीप तथा सोनम, पुष्पा पुत्री थी। रामसीजवन ने बेटी सोनम का विवाह क्षेत्र के राजामऊ से तय किया था। 25 जून को वरीक्षा चढ़ाने की तैयारी चल रहीं थी। रामसीजवन की मौत के बाद परिवार में पुत्री के शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed