{"_id":"698a3204290dc8c997096521","slug":"mason-hit-by-suv-on-purvanchal-expressway-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-158454-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एसयूवी की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एसयूवी की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत
Tue, 10 Feb 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल। बदलगढ़ निवासी राजमिस्त्री रामतीरथ (30) की सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एसयूवी की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामधीरज के मुताबिक उनकी ससुराल पलिया में है। वहीं मकान निर्माण के लिए भाई रामतीरथ शनिवार को घर से निकले थे। सोमवार को बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र स्थित पलिया के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान वह आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही एसयूवी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
सीएचसी बाजारशुकुल में इलाज के दौरान रामतीरथ की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पत्नी नीलम, बेटियां प्रिया और पायल तथा बेटा हर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।