फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman's dead body hanged

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 04 Dec 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body hanged
अमेठी। स्थानीय थाने के तेदुआ गांव में शुक्रवार को संदिग्ध दशा में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते तहरीर देकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस केस दर्ज करने के बजाए मामले की छानबीन करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बाजार शुुकुल थाने के तेदुआ गांव निवासी अजय करन की शादी मई 2019 में अयोध्या जिले के पटरंगा थाने के गांच जबरवा निवासी सतगुरु की पुत्री चांदनी से हुई थी। शुक्रवार सुबह चांदनी का शव संदिग्ध दशा में अपने कमरे की छत में लगे हुक से फंदे के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन

चांदनी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता सतगुरु ने अजय करन पर लव मैरिज करने की बात कहते हुए विरोध करने पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सतगुरु ने कहा कि कई बार इस संबंध में संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता में वार्ता भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतगुरु ने प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पिता की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ रविंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed