फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman found hanging, commotion

Amethi News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हंगामा

Sat, 15 Jun 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, commotion
ज्योति फाइल फोटो
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव डेहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने पति व सास पर हत्या का आरोप लगा जमकर किया। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने पहुंच कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव डेहरा निवासी कुलदीप तिवारी का 29 मई 2018 को प्रतापगढ़ के थाना अंतू के गांव शिवराजपुर मजरे गड़वारा निवासी लालमणि पांडेय की पुत्री ज्योति (26) से विवाह हुआ था। ज्योति के करीब साढे तीन साल का एक पुत्र भी है। शुक्रवार सुबह ज्योति का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

मृतका के पिता लालमणि और भाई शुभम का कहना है कि सुबह से ज्योति को फोन लगा रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। पड़ोसियों से घटना की जानकारी हुई। इन लोगों ने मृतका के पति व सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। एसएचओ ईश नारायण मिश्र ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने तो सीओ लल्लन सिंह व तहसीलदार सूरज प्रताप को खबर दी। सभी अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी बारीकी से जांच की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पति और सास पर मृतका के मायके के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
पिता ने न्याय दिलाने की मांग उठाई
मृतका ज्योति के पिता लालमणि ने पति कुलदीप और सास कृष्णा देवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं दोनों ने बेटी को मारकर टांग दिया है। बताया कि उनकी पुत्री के साढे तीन वर्ष का बेटा है। वह परसों उनके घर पहुंचा कर आई थी। आज सूचना मिली कि बेटी के साथ यह घटना हो गई है। पिता ने न्याय दिलाए जाने की मांग उठाई है।


तो दर्ज हुआ था दहेज उत्पीड़न का मामला
ज्योति ने आरोप लगाया था कि 15 मई 2024 को पति कुलदीप तिवारी व सास कृष्ण कुमारी ने मारपीट की और जान से मारने को धमकी दी। उसे पीठ व पैर में चोटें आई हैं। तब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मृतका के पारिवारिक जनों में चर्चा हो रही है कि यदि पुलिस कार्रवाई कर देती तो शायद यह घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed