फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman dies after falling from an uncontrolled bike

Amethi News: बेकाबू बाइक से गिरकर विवाहिता की मौत

Sat, 09 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after falling from an uncontrolled bike
अमेठी। संग्रामपुर के डेढ़पासर गांव की कंचन उर्फ सरबरी (25) की बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने पिता साकिर अली के साथ राजापुर अमेरुआ से निमंत्रण के बाद बाइक से मायके दूबेपुर लौट रही थीं। रास्ते में बारियापुर के पास बाइक असंतुलित हुई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




जान मोहम्मद ने बताया कि उनकी पत्नी कंचन सुबह अपनी मौसी के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। शाम को वह अपने पिता के साथ बाइक से लौट रही थीं, तभी बारियापुर के पास हादसा हो गया। कंचन के गिरते ही लोग मदद के लिए दौड़े और परिवार के लोगों को सूचना दी गई। उन्हें अमेठी सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर बताकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति जान मोहम्मद, बेटे गुलफाम और समर, बेटी सन्नो का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पंचायतनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed