फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Markets decked up for Raksha Bandhan; shopping picks up pace.

Amethi News: रक्षाबंधन पर सजे बाजार, खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Markets decked up for Raksha Bandhan; shopping picks up pace.
इन्हौना बाजार में राखी खरीदते लोग। -संवाद
अमेठी सिटी। रक्षाबंधन को लेकर बृहस्पतिवार को गौरीगंज, अमेठी सहित जिले के बाजारों में रौनक रही। सुबह से शुरू हुई खरीदारी दोपहर बाद तेज हो गई, जिससे राखी, मिठाई, कपड़े और गिफ्ट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने रक्षाबंधन पर जिले में करीब 10 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी त्योहार का सामान खरीदा। राखी बाजार में मोती, कुंदन, रुद्राक्ष और चंदन वाली राखियों की मांग रही। बच्चों के लिए लाइट और म्यूजिकल राखियां पसंद की जा रही हैं, जबकि युवाओं में ब्रेसलेट और स्टाइलिश राखियां लोकप्रिय हैं। दुकानदार बब्लू कसौधन और सुशील जायसवाल ने डिजाइनर राखियों की अच्छी बिक्री बताई। चांदी के भाव बढ़ने के बावजूद हल्के वजन की चांदी की राखियां खरीदी जा रही हैं। सराफा दुकानों पर छोटे आभूषणों की भी मांग रही। आभूषण कारोबारी गिरीश कसौधन ने बताया कि ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन




कपड़ा और मिठाई बाजारों में भी बढ़ी बिक्री

कपड़ा बाजार में साड़ी, सूट, कुर्ती और लहंगे की बिक्री बढ़ी है। रजवाड़ा, शिफॉन और क्रेप सिल्क की साड़ियों के साथ फैब्रिक सूट और लहरिया लहंगे पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदार पवन कुमार और रसूलबक्श राईन ने त्योहार के चलते बिक्री में तेजी की पुष्टि की। मिठाई की दुकानों पर लड्डू, पेड़ा, काजू कतली और रसगुल्ले की मांग बढ़ी है। युवा चॉकलेट और ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक पसंद कर रहे हैं। गिफ्ट बाजार में पर्स, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed