फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Many trains including Jansadharan Express and Sangam Special were delayed, causing inconvenience to passengers.

Amethi News: जनसाधारण एक्सप्रेस और संगम स्पेशल सहित कई ट्रेनें लेट, परेशान हुए यात्री

Thu, 02 Apr 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Jansadharan Express and Sangam Special were delayed, causing inconvenience to passengers.
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर बुधवार को ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी जनसाधारण एक्सप्रेस और संगम स्पेशल ट्रेन के लेट आने से हुई। आनंद विहार से दानापुर के बीच चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस मंगलवार रात 11:56 बजे आने के बजाय बुधवार दोपहर 12:06 बजे स्टेशन पहुंची। रातभर प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। राजेंद्र वर्मा ने बताया कि स्पष्ट सूचना नहीं मिलने के कारण पूरी रात प्लेटफार्म पर बैठना पड़ा। वाराणसी जा रहे आनंद कुमार ने बताया कि कम दूरी के सफर में भी कई घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे अन्य कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली संगम स्पेशल भी अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अतिरिक्त पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस गौरीगंज अपने निर्धारित समय 10:30 बजे के बजाय दोपहर 1:13 बजे आई। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे और डाउन पंजाब मेल एक घंटे की देरी से गौरीगंज पहुंची। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों और रेल मार्ग की व्यस्तता के चलते देरी हो रही है। यात्रियों को समय-समय पर जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed