फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   many trains cancelled till three october

तीन अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी चार जोड़ी ट्रेनें

Thu, 22 Sep 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
many trains cancelled till three october
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी वाया प्रतापगढ़ रेल ट्रैक की चार जोड़ी ट्रेनें अगले 12 दिनों तक निरस्त रहेंगी। इस दौरान लंबी दूरी की चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें वाया सुल्तानपुर या वाया राबयरेली-ऊंचाहार चलाई जाएंगी। अचानक गुरुवार से फैसला लागू होने से रेल यात्रियों को पहले ही दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे ने यह निर्णय प्रतापगढ़ में यार्ड विस्तार व नॉन इंटरलॉकिंग काम को समय सीमा में पूरा कराने के लिए लिया है।
विज्ञापन

निर्णय से दैनिक के अलावा पूर्व में आरक्षण करवा चुका रेल यात्रियों को भारी मुसीबत उठानी पड़ेगी। रेलवे लखनऊ-वाराणसी व प्रयागराज-अयोध्या रेल ट्रैक पर स्थित प्रतापगढ़ जंक्शन के यार्ड का विस्तार कर रहा है। यहां यार्ड के भीतर सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। नॉन इंटरलॉकिंग का काम भी होना है। रेलवे की ओर से कराया जा रहा यह काम समय से पूरा हो सके इसके लिए विभाग ने 22 सितंबर से तीन अक्तूबर तक (12 दिन) के लिए लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित चार जोड़ा ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

निरस्त होने वाली ट्रेनों में लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-रायबरेली-लखनऊ पैंसजर (पीआरएल) की अप-डाउन ट्रेनें शामिल हैं। इसी तरह वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस व हावड़ा से लुधियाना के बीच चलने वाली अप-डाउन पंजाब मेल वाया रायबरेली-ऊंचाहार तो राजेंद्र नगर पटना से जम्मू के बीच चलने वाली अप-डाउन अर्चना एक्सप्रेस व पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली अप-डाउन नीलांचल एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली पद्मावत एक्सप्रेस व प्रतापगढ़ से मुंबई के बीच प्रतिदिन चलने वाली उद्योग नगरी को रायबरेली से रवाना किया जाएगा, यह ट्रेनें रायबरेली तक ही आएंगी। इसी तरह प्रतापगढ़ से भोपाल के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन तीन अक्तूबर तक लखनऊ से भोपाल के बीच संचालित होगी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने रेलवे की ओर से जारी इस आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी निरस्त व परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली टे्रनें चार अक्तूबर से पुराने समय व स्थान से संचालित होंगी।

रेलवे का यह निर्णय गुरुवार को अचानक तब सामने आया जब बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों की यात्रा करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। ऐसे में पैसेंजर व इंटरसिटी से यात्रा करने वाले यात्रियों के अलावा वे यात्री भी निजी वाहन खोजते नजर आए, जिन्हें आरक्षित टिकट पर ट्रेनों को पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन जाना था। कई यात्रियों ने तो अपना टिकट कैंसिल कराकर यात्रा टाल दी। यात्रियों का कहना था कि रेलवे का यह निर्णय कम से कम दो-तीन दिन पहले जारी होता तो उन्हें इतनी भागमभाग या टिकट कैंसिल कराने की जहमत नहीं उठानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed