फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Many suspicious public service centers on police radar, investigation continues

Amethi News: पुलिस के रडार पर कई संदिग्ध जनसेवा केंद्र, जांच जारी

Sat, 10 Aug 2024 05:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Many suspicious public service centers on police radar, investigation continues
अमेठी सिटी। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने के मामले में पुलिस ने एक जनसेवा केंद्र संचालक को जेल भेजने के बाद कई और संदिग्ध जनसेवा केंद्रों को अपने रडार पर ले लिया है। उनकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस टीम अभी जिले से बाहर के किसी संदिग्ध को नहीं पकड़ पाई। पुलिस अफसरों का दावा है कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच जारी है। इनके नेटवर्क में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जामो इलाके के बलभद्रपुर गांव की बालिका आयुषी का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने का मामला प्रकाश में आने पर गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में पुलिस ने जामो में राज कंप्यूटर के नाम से जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले रमेश कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि इसी ने आयुषी का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस के रडार पर कुछ और जनसेवा केंद्र संदेह के दायरे में आए हैं। पुलिस उनका खाका तैयार कर रही है। ऐसे संदिग्ध जनसेवा केंद्रों के बारे में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वालों के आकाओं तक पहुंचने में जुटी है। मामले में एक संदिग्ध की मुंबई में लोकेशन मिली थी। हालांकि पुलिस उसे अभी तक पकड़ नहीं पाई है। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल चल रही है। अन्य जनसेवा केंद्रों के बारे में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed