फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Man's life is useless without devotion to God

Amethi News: भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ

Wed, 30 Apr 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Man's life is useless without devotion to God
बाजार शुकुल के ब्रह्मचारी कुटी गांव में श्रीमद् भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।-स्रोत : आयोजक
बाजारशुकुल (अमेठी)। भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। आज के समय में मनुष्य भक्ति के मार्ग को छोड़कर लोभ- लालच की ओर बढ़ता जा रहा है। मनुष्य को थोड़ा समय निकालकर भगवान की भक्ति अवश्य करनी चाहिए। ये बातें क्षेत्र के ब्रह्मचारी कुटी गांव में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को प्रवाचक आचार्य संतोष महाराज ने कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग की कथा सुनाते हुए कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य के पास सभी सांसारिक सुख साधन हों, मगर भक्ति भावना न हो तो उसका जीवन निरर्थक रहता है। जिस प्रकार स्त्री बिना आभूषण के सुंदर नहीं दिखती, उसी प्रकार बिना भक्ति के मानव जीवन बेकार है। कहा कि भगवान धरती पर भक्तों की रक्षा करने के लिए आते हैं। मनुष्य का जीवन समस्याओं का घर है।
विज्ञापन



मोह-माया के जाल में फंसकर मनुष्य सांसारिक चिंताओं से घिरा रहता है। सच्ची श्रद्धा और भाव से भगवान की भक्ति सभी मोह-माया और चिंताओं के नाश का कारण बनता है। इस अवसर पर अरविंद मिश्रा, रोहिणी मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, आशीष मिश्रा, संध्या मिश्रा, केडी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed