Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Man climbs 100-foot-tall tower, insisting on marrying his girlfriend

Amethi News: प्रेमिका से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

Sun, 22 Nov 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Man climbs 100-foot-tall tower, insisting on marrying his girlfriend
संग्रामपुर के भवानीपुर कनू बाग स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत: स्थानीय नागरिक
संग्रामपुर। पहाड़ का पुरवा पुन्नपुर निवासी अजीत कुमार (37) शनिवार सुबह प्रेमिका से शादी की जिद में भवानीपुर कनू बाग स्थित करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अजीत सुबह करीब 8:56 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ा था। उसकी मांग थी कि प्रेमिका से शादी कराई जाए और स्टांप पेपर पर नोटरी भी कराई जाए। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मियों ने फोन के जरिये उससे बातचीत शुरू की। युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस लगातार समझाती रही। मौके पर निजी बचाव टीम को भी बुलाया गया। ग्रामीण और परिजन भी उससे नीचे आने की अपील करते रहे।
विज्ञापन


अजीत की पत्नी रीता अपने दोनों बेटों अनुज (10) और अनुजीत (7) के साथ टावर के नीचे खड़ी होकर उसके उतरने का इंतजार करती रही। उसकी मां मालती देवी और पिता शीतला प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक अजीत तीन दिन से घर से लापता था। शनिवार सुबह उसके टावर पर चढ़ने की जानकारी मिली। पुलिस की सूचना पर प्रेमिका भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर के नीचे पत्नी, बच्चों और माता-पिता को देखकर ग्रामीण उसे लगातार समझाते रहे। दोपहर 12:10 बजे अजीत सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ श्वेताभ भाष्कर ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस लगातार बातचीत कर रही थी। नीचे उतरने के बाद उसे समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed