{"_id":"65d109d1f3fae3e3ee041645","slug":"make-a-map-for-good-marks-in-geography-amethi-news-c-96-1-ame1002-113768-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भूगोल में अच्छे अंक के लिए मानचित्र जरूर बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भूगोल में अच्छे अंक के लिए मानचित्र जरूर बनाएं
Sun, 18 Feb 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से प्रस्तावित है। विद्यार्थियों को तैयारी के लिए समय बहुत ही कम रह गया है। अमर उजाला ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में कोई समस्या न हो, इसके लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत भूगोल विषय के विशेषज्ञ से बात की। एसपीएन इंटर कॉलेज तिलोई के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार मिश्र ने भूगोल को लेकर सुझाव दिए हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि भूगोल विषय से इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी संपूर्ण भूगोल का अध्ययन करें। प्रत्येक खंड व अध्याय का अध्ययन मानचित्र आधारित होना चाहिए। मानचित्र भूगोल के लिए प्राणवायु का कार्य करता है। मानचित्र कठिन प्रश्नों काे हल करने का अचूक अस्त्र है।
सामान्य भूगोल के तहत ब्रह्मांड की उत्पत्ति के सिद्धांत, सौरमंडल, पृथ्वी की गतियां, अक्षांश, देशांतर, आदि अध्यायों को विद्यार्थियों को विशेष ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसका शाॅर्ट नोट तैयार कर अध्ययन करना चाहिए। विद्यार्थी अपने कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए विभिन्न किताबों से पढ़ने की कोशिश करते हैं।
प्रश्नपत्र का स्वरूप
- भूगोल का प्रश्नपत्र 70 अंक का होगा।
- बहुविकल्पीय आठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक के लिए एक अंक मिलेंगे।
- आठ प्रश्न अति लघुउत्तरीय रहेंगे। प्रत्येक के लिए दो अंक दिए जाएंगे।
- छह प्रश्न लघु उत्तरीय पूछे जाएंगे। प्रत्येक चार-चार अंक के रहेंगे।
- दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दो रहेंगे। प्रत्येक छह अंक के होंगे।
- मानचित्र संबंधी दो प्रश्न रहेंगे। इसके लिए पांच अंक निर्धारित हैं।
इस तरह करें तैयारी-
अभ्यास सफलता की कुंजी है। नियमित रूप से विषय को दोहराते रहें।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र जरूर हल करें, कोशिश करें कि निर्धारित समय में प्रश्नों का उत्तर लिखें।
- कुछ शार्ट नोट्स भी बना लें, परीक्षा के ठीक पहले तैयारी करने में सहूलियत होगी।
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंच जाएं।
बेहतर अंक के लिए टिप्स
- लिखावट साफ हो, उत्तर क्रमबद्ध ढंग से लिखें।
- एनसीईआरटी की किताब से पढ़ाई कर अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
- चित्र आधारित प्रश्नों पर ध्यान दें, बार बार उनका अभ्यास करें।
- मानचित्र संबंधी प्रश्न पूरे अंक दिलाएंगे, उन्हें छोड़े नहीं।
- उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का ध्यान रखें।
- उत्तर को प्वाइंटर में लिखें और जो खास बिंदु हों उन्हें अंडरलाइन कर दें।